असम विधानसभा के स्पीकर रंजीत कुमार दास ने कहा है कि भविष्य में राज्य में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि डिब्रूगढ़ में बनने वाले नए विधानसभा कॉम्प्लेक्स को इस तरह डिज़ाइन किया जा रहा है कि उसमें 200 विधायक बैठ सकें।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज घोषणा की कि डॉ. हैबे टेरॉन असम विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद के लिए सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। देशभर के कई राज्यों से पार्टी ने कई नेताओं का स्टार प्रचारक बनाया है, वहीं झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी असम में कांग्रेस के लिए पसीना बहा रही हैं। इसी क्रम में असम के डिब्रूगढ़ मे