तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास चिन्नाकमपट्टी में स्थित गोकुलेश पटाखा फैक्ट्री में हुई।