पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में आयोजित जनता दरबार में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आम जनों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रांची के कांग्रेस मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. सोमवार को आयोजित हुए इस जनता दरबार में राज्य के अलग-अलग हिस्से से कई फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे