धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात तक जारी रही, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब शनिवार को शेष मतों की गिनती की जाएगी, जिसके बाद स्पष्ट हो सकेगा कि शहर की कमान किसके हाथ में जाएगी।
राज्य में मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आज यानि शनिवार को धनबाद नगर निगम में महापौर पद के सभी 29 प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।