जामताड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में चरमराई बिजली व्यवस्था के खिलाफ उपभोक्ताओं का आक्रोश अब आंदोलन में बदल चुका है। जामताड़ा प्रखंड की पंजनिया और मेंझीया पंचायत के ग्रामीणों ने वीरग्राम मोड़ पर एक संयुक्त बैठक कर बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।