जामताड़ा नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी आशा गुप्ता ने 6880 वोट के साथ जीत दर्ज की हैं। आशा गुप्ता 974 वोट से रीना कुमारी को हराकर जीत दर्ज की हैं।
जामताड़ा में नगर सरकार के गठन के लिए सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया। जामताड़ा नगर पंचायत के सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय पर मॉक पोलिंग के बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
नगर निकाय चुनाव के तहत जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी के समर्थन में गुरुवार को एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और मुख्य अतिथि ऋतुराज सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। जामताड़ा पहुं