रोजगार की तलाश में पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर गए झारखंड के गिरिडीह जिले के पांच श्रमिक एक बड़े संकट में फंस गए हैं। 25 अप्रैल को नाइजर के सकोरा क्षेत्र में हुए आतंकी हमले के बाद इन मजदूरों को आतंकियों ने अगवा कर लिया।
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के बृजमनगंज में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से झारखंड के तीन श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं दो मजदूर जो झारखंड के ही है उनकी हालत गंभीर है।