भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) झारखंड राज्य परिषद के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 फरवरी की आम हड़ताल के समर्थन में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर चक्का जाम किया गया। सुबह करीब 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चला यह प्रदर्शन लगभग ढाई घंटे तक जारी रहा।