मुक्केबाजी में ओलपिंक पदक जीतने वाले बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। कुछ दिनों पहले तक बीजेपी के खिलाफ पोस्ट शेयर करने वाले विजेंदर ने भाजपा ज्वॉइन करके सभी को हैरान कर दिया।
लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। एक तरफ जहां चुनाव प्रचार का समय है वहीं कांग्रेस को लगातार झटका लग रहा है।