logo

gum की खबरें

गुमला में खस्ताहाल 108 एंबुलेंस सेवा, मरीजों की जान सुरक्षित नहीं; सिविल सर्जन ने भी मानी खामियां

गुमला में 108 एंबुलेस सेवा हाथी का सफेद दांत साबित हो रही है। गुमला में सम्मान एजेंसी के माध्यम से 17 एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है, लेकिन इनमें से अधिकांश बेकार पड़ी है।

गुमला में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, डीसी ने जारी किया अलर्ट; जनजीवन प्रभावित

गुमला जिले में लगातार बारिश से कोयल और शंख नदियां उफान पर हैं। कई इलाकों में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

धक्का लगाकर भी स्टार्ट नहीं हुई एंबुलेंस, 14 साल की शिवानी जिंदगी की जंग हार गई

गुमला जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। चैनपुर के प्रेमनगर निवासी 14 वर्षीय शिवानी कुमारी लोहरा की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के

गुमला में शिक्षक के एरियर भुगतान के नाम पर रिश्वत लेते बड़ा बाबू समेत 2 गिरफ्तार

गुमला में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधीक्षक की कार्यालय के बड़ा बाबू सहित दो लोगों को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है।

जादू–टोने के शक में बुजुर्ग को कुदाल से काट डाला, गुमला में खौफनाक कांड

गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के पोढ़ा नागफेनी गांव में जादू-टोना के अंधविश्वास ने एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की जान ले ली। गांव के सीताराम खड़िया की शनिवार रात कुदाल से हमला कर हत्या कर दी गई।

गुमला में मूसलाधार बारिश का कहर, आधी रात ढहा मिट्टी का घर; दंपती समेत मासूम घायल

गुमला के बसंतपुर टोली में बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबे एक ही परिवार के 3 लोग। ग्रामीणों ने बचाई जान, गंभीर रूप से घायल बच्चे को गुमला सदर अस्पताल किया गया रेफर। पढ़े पूरी खबर

गुमला में बस किराया तय, प्रशासन ने अधिक वसूली पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

गुमला उपायुक्त (DC) के निर्देशानुसार शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में बस एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, बस मालिकों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, थ

2025 से बंद गुमला सदर अस्पताल के ब्लड सेंटर को मिला नया लाइसेंस

गुमला सदर अस्पताल के ब्लड सेंटर को नया लाइसेंस मिल गया है। गुमला के उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने  इसे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। ब्लड सेंटर वर्ष 2018 से संचाल

गुमला में कस्तूरबा स्कूल की 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, जांच के लिए टीम गठित

गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की कक्षा 10वीं की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

गुमला में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित मनातू गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। मृतकों की पहचान परदेशनी कुमारी (27), पुत्र अंश उरांव (5) और पुत्री आशमानी कुमारी (4) के रूप मे

गुमला में मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव, लोक-लाज के भय से फेंकने की आशंका

गुमला शहर के कचहरी परिसर स्थित पुराने ट्रेजरी क्षेत्र में शिव मंदिर के समीप नवजात शिशु का शव मिलने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या, जंगल में मिली लाश; सिर, गर्दन, कमर, हाथ पर गहरे जख्म के निशान

गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव में सात वर्षीय बच्चे की हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान हेमंत कुमार सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है।

Load More