logo

झारखंड की खबरें

झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 14 प्रस्तावों पर लगी मुहर

झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कुल 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। 

आज झारखंड कैबिनेट की बैठक, युवाओं को लेकर हो सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले

झारखंड कैबिनेट की बैठक मंगलवार को दिन के एक बजे से प्रोजेक्ट भवन (रांची) में होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जा सकते हैं।

झारखंड कैडर के 18 IPS को आंतरिक सुरक्षा पदक, रांची सिटी एसपी राजुकमार मेहता भी शामिल

पुलिस सेवा में बेहतर योगदान के लिए झारखंड कैडर के 18 आईपीएस अफसरों को आंतरिक सुरक्षा पदक मिला है। यह पदक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (गृह मंत्रालय) की ओर से झारखंड पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराया गया है।

8 अप्रैल को झारखंड कैबिनेट की बैठक, होंगे महत्वपूर्ण फैसले

झारखंड कैबिनेट की बैठक 8 अप्रैल को होगी।

झारखंड सरकार ने राज्य के 100 विद्यालयों का रोका अनुदान, स्कूलों के सामने खड़ा हुआ आर्थिक संकट

झारखंड सरकार ने लगभग 100 उच्च विद्यालयों का अनुदान रोक दिया है। यह वे स्कूल हैं जिन्हें झारखंड सरकार से स्थापना की स्वीकृति मिली थी और जो पिछले 15 वर्षों से अनुदान प्राप्त कर रहे थे।

अब झारखंड में प्राइवेट स्कूल नहीं कर पाएंगे मनमानी, शुल्क निर्धारण को लेकर बनेगी कमेटी

झारखंड के प्राइवेट स्कूलों के शुल्क निर्धारण को लेकर स्कूल और जिला स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी। इस संबंध में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी आयुक्त व उपायुक्त को पत्र लिखा है।

बुझ गया घर का इकलौता चिराग, धारदार हथियार से सीने पर वारकर हत्या

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर शहर में चाकू मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह थाना प्रभारी राजीव रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच में जुट गए।

सड़क निर्माण में विलंब हुआ तो केंद्र उसे रद्द कर सकता है, नयी योजनाएं मिलने में परेशानी हो सकती हैः मुख्य सचिव

 मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे राज्य में चल रहीं विभिन्न सड़क योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग करें। अगर कहीं कोई बाधा आ रही है, तो प्राथमिकता के आधार पर उसे दूर करें।

जयराम ने किया सीएम हेमंत को आउट, नवीन ने लपका कैच

रांची के जेएससीए स्टेडियम में मुख्यमंत्री एकादश और स्पीकर एकादश का मैच चल रहा है। मैच काफी रोचक होता जा रहा है। डुमरी विधायक जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आउट कर दिया है।

JSSC-CGL परिणाम जारी करने पर झारखंड हाईकोर्ट का रोक हटाने से इनकार, 7 मई को अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक को लेकर बुधवार को सुनवाई हुई। पेपर लीक की जांच को लेकर दाखिल याचिका पर चीफ जस्टिस एम एम एस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सुनवाई हुई।

हिरासत में NSUI के राजवर्धन, जंतर-मंतर पर पेपर लीक, एनईपी 2020 और यूजीसी ड्राफ्ट नियमों का किया विरोध, पहुंचे राहुल गांधी

दिल्ली के जंतर-मंतर में एनएसयूआई एवं इंडिया गठबंधन के छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एनईपी 2020, यूजीसी ड्राफ्ट नियमों और पेपर लीक के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 

झारखंड में जल्द होगी 4919 पदों पर पुलिस की बहाली, भाजपा विधायक के सवाल पर मंत्री ने सदन में दिया जवाब 

झारखंड विधानसभा में राज्य में पुलिस बल की कमी और आठ घंटे से अधिक ड्यूटी लेने का मामला उठा। बाघमारा से भाजपा के विधायक शत्रुघन महतो ने तारांकित प्रश्न के ज़रिये सदन के माध्यम से सरकार को बताया कि राज्य में पुलिस बल की काफ़ी कमी है।

Load More