logo

26 जुलाई से 10 अगस्त तक रांची में सेना भर्ती रैली, DC-SSP ने जारी किया निर्देश

a7213.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

रांची में बहुत जल्द सेना भर्ती रैली का आयोजन होने वाला है। रांची के खेलगांव फुटबॉल मैदान में 26 जुलाई से 10 अगस्त के बीच सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त ने इस आयोजन के लिए विधि-व्यवस्था की तैयारी के लिए संयुक्त रूप से निर्देश जारी किया है। गौरतलब है कि सेना भर्ती रैली में बड़ी संख्या में राज्यभर से युवा आयेंगे। इस आयोजन के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को 2 पालियों में नियुक्त किया जायेगा। पहली पाली में पदाधिकारी रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक वहीं दूसरी पाली में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक तैनात रहेंगे। 

पेयजल और शौचालय की व्यवस्था होगी
सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था के संधारण में निदेशक भर्ती बोर्ड से समन्वय स्थापित करते हुए अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। अपर नगर आयुक्त, नगर निगम रांची को भर्ती कार्यक्रम के क्रम में प्रतिदिन पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ चलंत शौचालय एवं प्रतिदिन शौचालयों की सफाई का निर्देश दिया गया है।

सीसीटीवी और अग्निशमन की भी सुविधा होगी
इसके अतिरिक्त विद्युत व्यवस्था, टेंट, बैरिकेडिंग, ध्वनि विस्तारक यंत्र, सीसीटीवी, अग्निशमन, एम्बुलेंस, यातायात व्यवस्था इत्यादि को लेकर संबंधित पदाधिकारी को भी आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया है। सेना भर्ती रैली कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, लोक परिशांति एवं विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची एवं पुलिस अधीक्षक नगर संपूर्ण प्रभार में रहेंगे।

Tags - Army Recruitment RallyKhelgaonKhelgaon RanchiJharkhand NewsIndian ArmyVacancy