logo

बिहार में विशेष सशस्त्र बल के 15,821 पदों पर निकली वेकैंसी, सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए दूसरा मौका

sap.jpg

बिहार/डेस्क 
बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष सशस्त्र पुलिस (SAP) के 15,821 पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस भर्ती के लिए सेना कल्याण रोजगार संगठन दानापुर कैंट (Army Welfare Placement Organisation) को नोडल एजेंसी बनाया गया है। रैली का आयोजन 1 जून से 6 जून तक किया जाएगा, जो सुबह 6:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगी।

52 वर्ष आयु सीमा की गई निर्धारित
बता दें कि इस बार भर्ती प्रक्रिया में विशेष बदलाव किया गया है। पहली बार केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों जैसे CRPF, BSF और ITBP के सेवानिवृत्त जवानों को भी आवेदन का अवसर दिया गया है। अधिकतम आयु सीमा 52 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। भर्ती रैली का आयोजन दानापुर कैंट में स्थित सेना रोजगार कल्याण संगठन (AREO) कार्यालय के माध्यम से किया जाएगा जो Danapur Cantonment में स्थित है। उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथियों पर पहुंचना होगा। पहले दस्तावेजों की जांच की जाएगी उसके बाद वॉक-इन इंटरव्यू और फिर मेडिकल परीक्षण होगा।

उम्मीदवारों के लिए तय की गई कुछ शर्तें

आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है। आधुनिक हथियारों के संचालन का अनुभव अनिवार्य है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन, बम निरोधक कार्य, ड्राइविंग, तैराकी, डाइविंग और मोटरबोट चलाने का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों को सीधे नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया बिहार के पूर्व सैनिकों और अनुभवी जवानों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर मानी जा रही है।

Tags - #BiharSAPRecruitment #DanapurCanttRally #ExServicemenJobs #SAPVacancy2026 #CRPFBSFITBP #AWPO #BiharPoliceJobs #GovernmentJobsIndia #DefenceJobsIndia #RecruitmentRally