logo

बिहार में BSSC की 5208 भर्तियां शुरू : CGL और ऑफिस अटेंडेंट पदों पर बड़ी भर्ती, किताब देखकर परीक्षा लिखने की होगी छूट

BSSC01235.jpg

पटना
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने दो बड़ी भर्तियों – चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL-4) और ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) – के लिए कुल 5208 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 अगस्त 2025 से BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in
 या onlinebssc.com  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 तय की गई है। इस बार आयोग ने दोनों भर्तियों के नोटिफिकेशन में बदलाव करते हुए सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ ₹100 कर दिया है। पहले ये शुल्क विभिन्न वर्गों के लिए ₹135 से ₹540 तक था।

 BSSC CGL-4 भर्ती 2025 की मुख्य बातें:

कुल पद – 1481

पदों की सूची और योग्यता:

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – 1064 (ग्रेजुएशन)

योजना सहायक – 88 (ग्रेजुएशन)

कनीय सांख्यिकी सहायक – 5 (गणित/अर्थशास्त्र/कॉमर्स/स्टैट्स से ग्रेजुएट)

डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड C – 1 (PGDCA/BCA/BSc IT के साथ ग्रेजुएशन)

अंकेक्षक – 125 (कॉमर्स/गणित/इकोनॉमिक्स/स्टैट्स से ग्रेजुएट)

अंकेक्षक, सहायक समितियां – 198 (गणित या कॉमर्स में ग्रेजुएट)

आयु सीमा:

सामान्य वर्ग: 21–37 वर्ष

महिलाओं को 3 साल, पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 3 साल व एससी/एसटी को 5 साल की छूट

गणना की तिथि – 1 अगस्त 2025

चयन प्रक्रिया:

प्रारंभिक परीक्षा

मुख्य परीक्षा

प्रीलिम्स परीक्षा विशेषता: कुल प्रश्न – 150 (MCQ), समय – 2 घंटे 15 मिनट, सही उत्तर – 4 अंक, गलत उत्तर – 1 अंक की कटौती, किताब खोलकर परीक्षा देने की सुविधा (NCERT/बोर्ड की पुस्तकें ही मान्य)

क्वालिफाइंग मार्क्स: अनारक्षित – 40%, पिछड़ा – 36.5%, अति पिछड़ा – 34%, SC/ST/महिला/दिव्यांग – 32%

- BSSC कार्यालय परिचारी भर्ती 2025 की मुख्य बातें:

कुल पद – 3727

सबसे ज्यादा:

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग – 1138 पद

भवन निर्माण विभाग – 500 पद

योग्यता: 10वीं पास

आयु सीमा:

सामान्य: 18–37 वर्ष

महिलाओं को 3 साल, OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल की छूट

चयन प्रक्रिया:

प्रारंभिक परीक्षा (MCQ)

मुख्य परीक्षा (अलग से नोटिफिकेशन आएगा)

प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न:

कुल प्रश्न – 100 (MCQ)

विषय: सामान्य हिन्दी (30), सामान्य गणित (30), सामान्य ज्ञान (40)

समय – 2 घंटे

नेगेटिव मार्किंग – 1 अंक

क्वालिफाइंग मार्क्स: अनारक्षित – 40%, पिछड़ा – 36.5%, अति पिछड़ा – 34%, SC/ST/महिला/दिव्यांग – 32%

जरूरी तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 अगस्त 2025

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2025

आवेदन से पहले ध्यान रखें: सभी अभ्यर्थी सुनिश्चित कर लें कि उनके पास शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, क्रीमीलेयर/ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र आदि आवश्यक दस्तावेज पहले से उपलब्ध हों। मुख्य परीक्षा के लिए इन प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा।


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi