logo

बैठक : झारखंड प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने 100 दिनों का रोड मैप बनाया, बैठक में सफलता की बनी रणनीति

vikram.jpg

रांची:

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में आज कांग्रेस भवन, रांची में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की शामिल हुए। राजेश ठाकुर ने प्रोफेशनल्स कांग्रेस के रोड मैप की सराहना की। कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी इसके लिए हर संभव मदद करेगी। कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस की रोड मेप धरातल पर आयेगी तो कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। 

बैठक में आगामी 100 दिनों की झारखंड प्रोफेशनल्स कांग्रेस के कार्यक्रमों का रोड मैप पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रत्येक दूसरी एवं चौथी शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए फ्री लीगल कैंप, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग के लिए एकीकृत हेल्प डेस्क लगाया जाएगा। 15 दिनों में सभी तरह के स्वास्थ्य से जुडे समाधान के लिए विशेषकृत स्वास्थ्य कैंप, हर बुधवार को असली चाय पर चर्चा, आदिवासियों के आर्थिक सुधार के लिए पारंपरिक खान-पान, स्थानीय कला-संस्कृति, किचन गार्डेन एवं पर्यटन पर विशेषकर शाामिल है। 

 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए आदित्य विक्रम जायसवाल ने रोड मैप की सफलता के लिए कमिटी के विभिन्न लोगों को जिम्मेवारी सौंपी। जिसमें मांइडफुल पैरेन्टल कैंप की जिम्मेदारी डॉ प्रकाश एवं सुतापा नन्दी,  एकीकृत हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी बीके ठाकुर, विवेक चौधरी एवं प्रभात अग्रवाल, फ्री लीगल कैंप की जिम्मेदारी अधिवक्ता खुशबू कटारूका एवं एलन एंटन सौंपी गई। रांची जिला चैप्टर अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने कहा कि एकीकृति हेल्प डेस्क, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग की शुरूआत एवं उससे संबंधित सभी समस्याओं की निदान हेतु सहयोग करेगी। बैठक में प्रोफेशनल्स कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुयश सिन्हा, सचिव ख्याति मुंजाल, कोर्डिनेटर  जेनेट एंड्रू सरवर पॉल, कृष्णा सहाय, खुशबू कटारूका, विकास सिन्हा, सुतापा नन्दी, प्रिंस द्विवेदी, आसिफ एनएल एंडू, अर्सलान शेख, आयुष अग्रवाल, राजीव चौरसिया, अमरजीत सिंह, अनील सिंह, सुरज झा, पुनित कुमार विवेक धान आदि शामिल थे।