logo

सुभाष जयंती विशेष : निरसा में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, उनके आदर्शों पर चलने की ली शपथ

603838e7-64d7-473d-8eb2-e24ac026b512.jpg

धनबाद: 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पूरे निरसा विधानसभा क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नेताजी जी की 125 वीं जयंती के दिन क्षेत्र में सुबह से ही बारिश हो रही थी, बावजूद लोग नेताजी की जयंती मनाने के लिए उत्साहित दिखे। रविवार को निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता और चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष डबलू बाउरी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कुमारधुबी चौक पहुंचे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी
वहां मौजूद लोगों के बीच मिठाईयां बांटी। विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि नेताजी ने देश के प्रति जो त्याग और बलिदान दिया है हम उसे कभी भुला नहीं सकते। उनकी सोच थी कि देश विकसित हो और यह तभी संभव हो सकता है जब देश का हर एक व्यक्ति खुश और संपन्न हो। उन्होंने हमेशा गरीबों, शोषितों और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई है। वह हमेशा शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ साथ जनता से जुड़ी सभी जन-समस्याओं के समाधान का प्रयास करते थे।

नेताजी के बताये मार्ग पर चलना होगा
आज जरूरत है कि हम सब भी नेताजी के त्याग और बलिदान के आदर्शो पर चलकर समाज के प्रति कल्याण के कार्यों में अपनी भागीदारी दें। सेनगुप्ता ने यह भी कहा कि जल्द ही कुमारधुबी चौक पर नेताजी की प्रतिमा के लिए शेड निर्माण कराया जाएगा और मास लाइट जो वर्षो से खराब पड़ी हुई है उसे भी लगवाया जाएगा।