logo

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर  : आद्रा मंडल में 1 सप्ताह तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

आद्रा मंडल में 1 सप्ताह तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

द फॉलोअप, जामताड़ा:

Railway News: दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं सिग्नल एवं दूरसंचार विभागों के संयुक्त विकास कार्यों और रखरखाव के चलते  09 नवम्बर से 15 नवम्बर तक रोलिंग ब्लॉक (Rolling Block) लेने का निर्णय लिया गया है। इस आवश्यक कार्य के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव (Train Schedule Changes) किए गए हैं।

ट्रेनों का रद्दीकरण 
​ट्रेन संख्या 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 9 से 15 नवंबर तक पूर्णतः रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 10, 13 एवं 15 नवंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या ​68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू 10, 13 और 15 नवंबर को केवल आद्रा तक ही चलेगी और आद्रा से ही वापस लौटेगी साथ ही आद्रा-आसनसोल के बीच सेवा बंद रहेगी। ट्रेन संख्या 63594/63593 मेमू 9, 11, 12 और 14 नवंबर को आद्रा तक ही संचालित होगी, जिससे आद्रा और पुरुलिया के बीच सेवा बाधित रहेगी।


​

पुनर्निर्धारण और नियंत्रण 
​ट्रेन संख्या 13511 आदित्यपुर-आसनसोल एक्सप्रेस 10 नवम्बर को अपने निर्धारित समय से 60 मिनट की देरी से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस को 10, 13 और 15 नवंबर को मार्ग में आवश्यकतानुसार 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। ​रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाएं ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Tags - Adra Division South Eastern Railway Train Services Affected Railway News Indian Railways Railway Latest UpdateRolling Block