तेजप्रताप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि जब भाव न जागा भावों में, उस भावों का कोई भाव नहीं,ऐसी भावों का कोई स्थान नहीं,जिनका भाव नहीं अपनों की भावों में,कहाँ रखी है भाव तेरी, जिनका ख़्याल तेरी भावों में,बस सत्ता का ख़्याल है तेरी भावों में,अपनों
कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने नीतीश कुमार की तुलना गिरगिट से कर डाली। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को भी कड़ी टक्कर देते हैं। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के इस्तीफे से इंडि. गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
नीतीश कुमार 8 मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे शपथ लेंगे
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हम जानते थे कि आरजेडी और जेडीयू के बीच गठबंधन एक अप्राकृतिक गठबंधन था।
बिहार में सत्ता का समीकरण बदल चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राजभवन पहुंचे हैं। जहां उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को समर्थन पत्र सौंप कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।
के चंद्रशेखर राव ने पटना जाकर नीतीश कुमार को अपने पक्ष में लाने का फैसला किया था। तब भी नीतीश कुमार को संदेह था। हमने कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय राजनीति में स्वीकार्यता दिलाई लेकिन कांग्रेस का रवैया क्षेत्रीय दलों के विकास में रोड़ा है।
बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाये गये हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें पहले ही इस बात का अहसास था कि नीतीश कुमार हमसे (इंडि गठबंधन) से दूर जा सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पहला बयान सामने आया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार पर लालू यादव दवाब बना रहे थे। अब बिहार को जंगलराज से मुक्ति मिली है।
राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने कार्यकर्ताओं, साथी नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के फीडबैक के आधार पर यह फैसला लिया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। बता दें कि नीतीश कुमार राजभवन की ओर निकल चुके हैं। जहां वो राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौपेंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दें दिया है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दे दिया है।