logo

71वीं BPSC की मुख्य परीक्षा आज से शुरु, 13,024 अभ्यर्थी होंगे शामिल

5िेै.jpg

बिहार
71वीं BPSC की संयुक्त मुख्य (लिखित) परीक्षा आज 25 अप्रैल से शुरु है। राजधानी पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, जो 30 अप्रैल तक चलेगी। मुख्य परीक्षा में 13,024 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हालांकि BPSC के तहत कुल 1298 पदों पर ही नियुक्ति की जाएगी।  
 

पहले दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित
25 अप्रैल को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली में सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी, जो सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली में निबंध पत्र की परीक्षा अभ्यर्थियों को देना होगा, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।  

सामान्य अध्ययन पेपर का शेड्यूल
इसके बाद 27 अप्रैल को सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) की परीक्षा होगी। जो सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन की (द्वितीय पत्र) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। 28 अप्रैल को ऐच्छिक विषय की परीक्षा आयोजित है। जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं 29 अप्रैल को ऐच्छिक विषय की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। 30 अप्रैल को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित ऐच्छिक विषय की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ली जाएगी।

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 
परीक्षा के दौरान किसी तरह का गड़बड़ी न हो इसके लिए आयोग ने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी है। आयोग ने परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

Tags - 71st BPSC Mains exam 2026 BPSC main exam Bihar Patna exam centers BPSC BPSC 13024 candidates Bihar PSC recruitment 1298 posts BPSC exam schedule April 2026