logo

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की 8 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

indigo12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। आज एक बार फिर बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना से दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और देवघर जाने वाली कुल आठ उड़ानें रद्द कर दी गईं। अचानक उड़ानें रद्द होने से कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करते नजर आए, जबकि कुछ यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी। यात्रियों का कहना है कि उड़ानें रद्द होने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ी। लगातार हो रही उड़ान रद्द होने की घटनाओं से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। 


 

Tags - Indigo Flights Cancle in patna latest Bihar news patna Airport news patna Airport news updates latest patna AIrport news Indigop Flight in patna patna Indigo Flights latest patna News