द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्थित मधेपुरा से एक तांत्रिक द्वारा 3 लड़कों की नरबलि देने का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड नं.-2 से बेगूसराय निवासी कन्हैया कुमार नामक एक तांत्रिक द्वारा मुरलीगंज के 3 लड़कों को बहला-फुसलाकर कुमारखंड थाना क्षेत्र स्थित चण्डीस्थान मंदिर ले जाया गया था। लड़कों की उम्र 8 वर्ष, 13 वर्ष और 16 वर्ष बताई जा रही है। वहीं, तांत्रिक मंदिर में तीनों लड़कों को बिठाकर पूजा पाठ कर रहा था।
.jpeg)
इसी बीच एक बालक के परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद, शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। वहीं, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ कर पुलिस को इसकी सूचना दी। इस घटना की सूचना मिलते ही, मुरलीगंज थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि, पुलिस द्वारा घटना स्थल से धारदार चाकू बरामद किया गया है।

वहीं, परिजनों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से तांत्रिक उस इलाके में घूम रहा था और बच्चों को चाकलेट आदि खिलाकर बहला-फुसलाकर नरबलि देने की मंशा से मंदिर ले जाया गया था। बहरहाल, मुरलीगंज थाना पुलिस तांत्रिक से पूछताछ कर रही है।