डेस्क:
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भाजपा में वापस जाने वाले सवाल पर कहा कि हमें तो मर जाना कबूल है उनके साथ जाना कबूल नहीं। सीएम ने कहा कि बीजेपी अब पुरानी बीजेपी नहीं रही। आप पार्टी के पुराने नेताओं से पूछेंगे तो वो भी यहीं कहेंगे। बीजेपी ने मेरे साथ सरकार में रहते हुए लालू यादव और तेजस्वी को बीजेपी ने फंसाने का काम किया है। अब हमारे साथ तेजस्वी हैं, इन्हें दूर करने के लिए फिर से बीजेपी फंसाने का काम कर रही है। उक्त बातें सीएम ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है।

बीजेपी ने फंसाने का काम किया
सीएम ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा क उनको अल्पसंख्यक का भी वोट मिला। अब भाजपा सब भूल गए कि वोट कैसे मिला था। इस बार हमें ही हराकर हमारा ही वोट लेकर जीत गए और अब बोल रहे हैं। हम तो अटल-आडवाणी के पक्ष में थे, अब ये लोग जो आ गए हैं सब कुछ बदल रहे हैं। नाम बदल रहे हैं।
बापू सबको बचा रहे थे इसलिए उनकी हत्या हुई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान ने पटना के गांधी घाट पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि बापू तो सबको बचा रहे थे। सबको लेकर चलते थे। इसलिए तो उनकी हत्या हुई। ये किसी को नहीं भूलना है, ये लोग जितना भी भूलवाना चाहें, झगड़ा करवाना चाहें भूलना नहीं है। हमें तो मर जाना कबूल है लेकिन उनके साथ वापस जाना नहीं।

नीतीश ने पाला बदलकर पीएम का किया अपमान
दरअसल बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में रविवार को बड़ा ऐलान किया गया था। उनकी तरफ से साफ कर दिया गया कि अब जेडीयू से कोई समझौता नहीं होगा। प्रभारी विनोद तावड़े ने नेतृत्व की तरफ से यह जानकारी देते हुए कहा कि ‘2020 चुनाव में सहयोगी जेडीयू की कम सीट होने के बाद भी हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को सम्मान दिया। लेकिन नीतीश कुमार ने पाला बदलकर पीएम मोदी का अपमान किया है।’