logo

CDPO के आदेश पर हाथ में सलाइन का बोतल लिए ड्यूटी पहुंची महिला कर्मी, लोगों ने लगाए ‘मेंटल टॉर्चर’ का आरोप   

5PP.jpg

कटिहार/बिहार
बिहार के कटिहार में अपनी बीमारी को साबित करने के लिए एक आंगनबाड़ी सेविका ने सलाइन की बोतल लेकर पहुंची दफ्तर। महिला कर्मी का नाम प्रेमलता हेंब्रम है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत का (सोहा मध्य भाग, वार्ड नं. 7) का है।

औचक निरीक्षण करने पहुंची CDPO
दरअसल CDPO वीणा भारती आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंची। जहां प्रेमलता के नहीं होने पर भड़कने लगी। पूछताछ में पता बताया गया कि महिला कर्मी का अधिक तबियत खराब है। अस्पताल में भर्ती है। लेकिन CDPO को लगा कि उनसे झूठ बोला जा रहा है और उन्होंन तुरंत मौके पर पहुंचने का आदेश दिया।


CDPO पर ‘मेंटल टॉर्चर’ का आरोप
इसके बाद प्रेमलता और उनके पति उसी स्थिति में अस्पताल से निकल गए। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि महिला कर्मी के हाथ में पट्टी लगी हुई है और उनके पति सलाइन बोतल को अपने हाथ में लिए हुए हैं। हालांकि इसके बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों ने CDPO पर ‘मेंटल टॉर्चर’ का आरोप लगाया औऱ साथ ही महिला अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Tags - Katihar Anganwadi worker viral video saline bottle duty Bihar CDPO Veena Bharti controversy mental harassment allegation Bihar Premalata Hembram case