logo

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुके युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप; जांच जारी 

6f1.jpg

फुलवारीशरीफ/बिहार
बिहार के फुलवारीशरीफ में मंगलवार को होटल में रुके एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। गर्लफ्रेंड के साथ रामकृष्णनगर बस स्टैंड के पास होटल में रुका था युवक। मृतक की पहचान संतोष कुमार (25) के रुप में हुई है। पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
 

बाहर से मंगवाकर खाया था खाना
होटल मैनेजर रितेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे संतोष और युवती दोनों होटल पहुंचे। पूछताछ में संतोष ने युवती को अपनी पत्नी बताया और कमरा बुक कराया। रात करीब 11 बजे दोनों बाहर से खाना मंगवाकर खाये थे। इसके बाद करीब 1:30 बजे युवती ने एम्बुलेंस बुलाई। होटल मैनेजर के पूछने पर उसने बताया कि संतोष की तबीयत खराब है। हालांकि जब होटल कर्मी कमरे में पहुंचे तो संतोष मृत अवस्था में बेड पर मिला। 

मृतक के परिजनों ने युवती पर लगाया आरोप
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। इधर, जानकारी मिलते ही मृतक संतोष के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने लड़की पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने कुछ जानबूझकर जहरीला पदार्थ खाने में मिलाकर खिला दिया होगा, जिससे संतोष की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अब रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की खुलासा हो पाएगा।

Tags - Phulwari Sharif hotel death suspicious death Bihar Patna hotel incident Santosh Kumar case girlfriend custody case