logo

मैं दो CM का बेटा हूं, फिर भी पढाई नहीं की, जानिये किसने कहा ऐसा; जिस पर प्रशांत ने किया तंज

prashat9.jpeg

 पटना

मैं दो-दो CM का बेटा हूं, फिर भी पढाई नहीं की। तेजस्वी यादव का ये बयान चर्चे में है। इस पर जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने तीखा तंज किया है। कहा है कि खुद को अनपढ़ बताना, पराक्रम की बात नहीं है। ये शर्म की बात है। तेजस्वी का बयान बताता है कि वे कितने बड़े अहंकारी व्यक्ति हैं। गौरतलब है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्कूली बच्चों के एक कार्यक्रम ये बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं दो-दो सीएम का बेटा हूं। लेकिन फिर भी पढ़ाई नहीं की। मैं चाहता तो जाली डिग्री ले लेता, लेकिन नहीं ली। बिहार में ये हास्यास्पद बयान इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। 
ये पराक्रम की बात नहीं है 
तेजस्वी के इस बयान पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। इस बयान पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से पत्रकारों ने सवाल किया। उन्होंने तंज कसते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अपने आपको अनपढ़ बताना, जिसको आप बहुत समझदारी वाली बात बताते हैं, उनकी समझ के स्तर को दर्शाता है। कहा, ये बयान अपने आप में दिखाता है कि जिसके माता-पिता दोनों मुख्यमंत्री रहे हों, उनका बेटा होते हुए भी तेजस्वी यादव ने पढ़ाई नहीं की। ये पराक्रम की बात नहीं है, ये तो अपने आप में शर्म की बात है।


लोग परिस्थितिवश पढ़ाई नहीं कर पाते हैं
प्रशांत किशोर रविवार को दरभंगा के घनश्यामपुर प्रखंड में बोल रहे थे। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जहां तक आम आदमी के बच्चों के पढ़ाई-लिखाई से वंचित रहने की बात है, तो लोग परिस्थितिवश, आर्थिक मजबूरी में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। वहीं अगर, आपके पास सारी व्यवस्था होते हुए भी आप पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, तो ये तो दो बातों को दिखाता है। एक तो कि आप पढ़ाई की महत्ता को जीवन में नहीं समझते हैं। दूसरे कि आप अहंकारी व्यक्ति हैं। आप ये समझते हैं कि हमें जो जीवन में चाहिए वो तो मिल ही जाएगा। ये तो अपने मुंह पर खुद से कीचड़ लगाने वाली बात है।