द फॉलोअप डेस्क
नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधासभा के प्रोटेम स्पीकर बनाये गए है। सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने राजभवन के दरबार हाल में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एल. चोंग्थू और संसदीय कार्य विभाग के सचिव अनुपम कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा जिले के आलमगंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार आठवीं बार जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे हैं। उनकी राजनीतिक स्थिरता और अनुभव को देखते हुए उन्हें जदयू के वरिष्ठ नेताओं में गिना जाता है। वे पहले भी मंत्री रह चुके हैं। प्रोटेम स्पीकर के रूप में उनका मुख्य दायित्व नव-निर्वाचित विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाना और विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की देखरेख करना है। नियुक्ति की खबर आते स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने नरेंद्र नारायण यादव को बधाई दी और उन्हें भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।
.jpeg)