logo

सीएम सम्राट के सुरक्षाकर्मी ने मंत्री निशांत कुमार को रोका, SSG ने कहा- भूल हो गई

सीएम सम्राट के सुरक्षाकर्मी ने मंत्री निशांत कुमार को रोका, SSG ने कहा- भूल हो गई

द फॉलोअप डेस्क:

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को सुरक्षा घेरे से बाहर कर दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें सुरक्षाकर्मी को मंत्री निशांत कुमार को हाथ से धक्का देकर मुख्यमंत्री के करीब जाने से रोकते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो पर जब आलोचना शुरू हुई तो विशेष सुरक्षा दल (SSG) ने इसे मानवीय भूल बताया है।

एसएसजी ने बकायदा प्रेस रिलीज जारी करके बताया है कि सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल के सुरक्षाकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को हटाने की घटना को प्रचारित किया जा रहा है। इसकी घटना की अधोहस्ताक्षरी द्वारा जांच कराई गई है। जांच के क्रम में पाया गया कि विशेष सुरक्षा दल के सुरक्षाकर्मी द्वारा सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्य किए जाने के क्रम में मानवीय भूल हो गई थी।

एसएसजी ने कहा कि उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को कुछ महीने पहले तक, करीब 2 दशक तक विशेष सुरक्षा दल के द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई है। 

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
गौरतलब है कि यह घटना उस वक्त की है जब स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बाकी विभागीय मंत्रियों के साथ नीतीश सेतु के उद्घाटन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने गये थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकत है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया जा रहा है। वे लोगों से मिल रहे हैं। इसी बीच जब मंत्री निशांत कुमार उनकी ओर बढ़ते हैं तो सीएम की सुरक्षा में तैनात एसएसजी के सुरक्षाकर्मियों उनको रोक लेते हैं। 

 

जेडीयू ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है
इस बीच जेडीयू ने घटना पर कड़ा विरोध जताया है। एमएलएसी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार पीएम के दौरे की समीक्षा बैठक में गए थे। नीतीश कुमार के नाम पर नीतीश सेतु का उद्घाटन होना है। निशांत, नीतीश कुमार के सुपुत्र हैं। नीरज कुमार ने निशांत कुमार के साथ घटित घटना को दुखद और पीड़ाजनक बताते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय को इसका संज्ञान लेना चाहिए। 


 

Tags - Bihar NewsNishant KumarSamrat ChoudharySSGJDU