logo

रिम्स जमीन घोटाला मामले में बेरमो SDO मनोज कुमार गिरफ्तार

रिम्स जमीन घोटाला मामले में बेरमो SDO मनोज कुमार गिरफ्तार

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Jharkhand News: रिम्स से जुड़ी 9.65 एकड़ जमीन के घोटाले से जुड़े मामले में एसीबी (ACB) ने बेरमो के एसडीओ मनोज कुमार (Bermo SDO Manoj Kumar) को गिरफ्तार किया है। मनोज कुमार बड़गाईं में पदस्थापित रह चुके हैं। इस केस में एसीबी ने पहले उनको पूछताछ के लिए तलब किया था। गौरतलब है कि रिम्स जमीन घोटाला (RIMS Land Scam) मामले में इससे पहले आईएएस मनोज कुमार रंजन (IAS Manoj Kumar Ranjan) समेत 6 अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें एलआरडीसी, 3 जिला अवर निबंधक और 2 अंचलाधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों पर जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त, जालसाजी, कूटरचना और धोखाधड़ी का आरोप  है।

17 नवंबर को गिरफ्तार किए गये अधिकारियों में मनोज कुमार रंजन, अविनाश कुमार, राहुल कुमार चौबे, शैलेश कुमार और राजेश कुमार शामिल हैं।  मामला मोरहाबादी मौजा की  8 एकड़ और कोकर मौजा की 1.65 एकड़ जमीन की अवैध खरीद-फऱोख्त से जुड़ा है। हाईकोर्ट के आदेश पर एसीबी मामले की जांच कर रही है। 

कुल अधिग्रहित जमीन 9.65 एकड़ थी
गिरफ्तार अधिकारियों पर आरोप है कि रिम्स के लिए अधिग्रहित कुल 9.65 एकड़ जमीन में से मोरहाबादी मौजा की करीब 8 एकड़ जबकि कोकर मौजा की 1.65 एकड़ जमीन की अवैध दस्तावेजों के जरिए खरीद-फरोख्त की गई। फर्जी दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स में हेराफेरी के जरिए अधिग्रहित जमीन को निजी संपत्ति दर्शाने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान जमीन की रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज, पॉवर ऑफ अटॉर्नी और अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई, जिसमें सामनेआया है कि जमीन के एक हिस्से में निर्माण कार्य भी कराया गया है। बाद में न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्मित बिल्डिंग को ढहा दिया गया। 

हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही है जांच
गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश पर 5 जनवरी 2026 को रिम्स जमीन घोटाला मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में जमीन से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों और सरकारी रिकॉर्ड्स की छानबीन की गई। जांच का दायरा राजस्व और निबंधन समेत अन्य विभागों तक भी पहुंचा। गिरफ्तार 6 पूर्व अधिकारियों को इस स्कैम की प्रमुख कड़ी माना जा रहा है। एसीबी, अधिकारियों से पूछताछ कर रही है ताकि और तथ्य जुटाए जा सकें। 

Tags - SDO Manoj KumarACBLand ScamRIMS Land ScamJharkhand News