गढ़वा:
Jharkhand News: झारखंड के युवा बल्लेबाज अर्पित गिरी (Arpit Giri) ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी (Vijay Merchant Trophy) में बड़ौदा के खिलाफ नाबाद 111 रन की शतकीय पारी खेली। उनकी इस उपलब्धि पर गढ़वा जिला क्रिकेट संघ (Garhwa District Cricket Association) ने खुशी जताई है। अर्पित गिरी ने अपनी इस पारी में 202 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और 3 छक्का लगाया। उनकी धैर्यपूर्ण शानदार बल्लेबाजी से झारखंड बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले में मजबूत स्थिति में है। गढ़वा जिला क्रिकेट संघ ने अर्पित को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अर्पित की इस उपलब्धि से बाकी युवा खिलाड़ियों को भी बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
