logo

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, हड़ताल पर गए चालक-टेक्नीशियन; मरीजों की बढ़ी परेशानी

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, हड़ताल पर गए चालक-टेक्नीशियन; मरीजों की बढ़ी परेशानी

द फॉलोअप डेस्क:
Jharkhand News:
झारखंड में सरकारी 108 एंबुलेंस सेवा पर हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। राज्यभर के 108 एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। गिरिडीह सदर अस्पताल में भी कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। इससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इसके कारण आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। सबसे बड़ी चिंता उन मरीजों को लेकर है, जिन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस की जरूरत पड़ती है।

वेतन भुगतान और सुविधाओं को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी
हड़ताल पर गए कर्मचारियों का आरोप है कि सम्मान फाउंडेशन के माध्यम से उन्हें वेतन भुगतान और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं, लेकिन लंबे समय से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन का भुगतान नहीं होने और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने के कारण उन्हें मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।

पहले भी उठा चुके हैं समस्याओं का मुद्दा
कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई थी। उस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता और वेतन समेत अन्य सुविधाओं का भुगतान सुनिश्चित नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

आपातकालीन मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी
वहीं, 108 एंबुलेंस सेवा ठप होने से आम लोगों और खासकर आपातकालीन मरीजों की परेशानी बढ़ने की चिंता जताई जा रही है। गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मुश्किलें आ सकती हैं, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है।

Tags - Jharkhand News108 AmbulanceAmbulance StrikeEmergency ServicesHealth Workers