logo

सीवान में टुकड़ों में मिला शिक्षिका का शव, पति गिरफ्तार; लव मैरिज हुई थी

5PT.jpg

सीवान/बिहार
सीवान जिले में एक निजी स्कूल की शिक्षिका का की हत्या कर दी गई। शव को कई टुकड़ों में काटा गया और उसके बाद बोरे में भरकर NH-227A पर फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतिका के पति को गिरफ्तार कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतिका का लव मैरिज की थी। मृतिका शहरकोला पंचायत भवन के समीप छपरा शहर की एक निजी स्कूल की शिक्षिका थी।

जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की। उसके बाद शव को पुलिस ने बरामद किया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम आराध्या कुमारी है। जो सारण जिले के नयका बड़का बैजूटोला निवासी प्रवीण साह की बेटी थी। वर्तमान में वह छपरा शहर के उत्तरी दहियांवा मुहल्ले में रहती थी और नेहरु चौक स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी।

मृतिका के पिता ने लगाया आरोप
पूछताछ में मृतिका के पिता ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि छपरा आवास से ही 12 अप्रैल को आराध्या का अपहरण उसके पति ने करवाया था। उसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।

Tags - Siwan murder case Bihar teacher murder Siwan NH 227A crime case husband arrested murder Bihar love marriage crime