logo

1 कट्ठा जमीन के टूकड़े के लिए लड़े दो भाई, धारदार हथियार से किया हमला; हुई मौत 

3t28.jpg

बक्सर/बिहार

बक्सर जिले में महज एक कट्ठा जमीन के लिए एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। घटना आज रविवार सुबह मुरार थाना क्षेत्र के बनजरियां गांव का है। मृतक की पहचान अक्षय लाल यादव के रुप में हुई है। दो-तीन सालों से दोनों के बीच विवाद था। 

अलग रहने के बावजूद भी विवाद
सूत्रों के मुताबिक, दोनों भाइयों में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिता रामाशीष यादव के मृत्यु के बाद दोनों भाई घर का बंटवारा करके अलग-अलग रहते थे। अलग रहने के बावजूद भी दोनों के बीच विवाद बना रहता था। आज फिर से दोनों भाइयों के बीच झगड़ा शुरु हुआ। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों मारने-काटने पर उतारु हो गए।  
 
 

धारदार हथियार से किया हमला
इसी दौरान एक भाई जिसका नाम कृष्ण बताया जा रहा है, उसने गुस्से में आकर धारदार हथियार से अक्षय पर हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हालांकि इस दौरान बचाव के क्रम में अक्षय की पत्नी मीणा देवी और पुत्र विकास यादव के भी घायल होने की सूचना है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Tags - Buxar Bihar Murar Police Station Banjariya village family dispute land dispute case one kattha land issue brother conflict property division issue