logo

Chandrayaan-3 Launching : चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में झारखंड की तीन कंपनियों ने निभाई है अहम भूमिका 

chandreyan_32.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग आज दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा। इसके लैंडर के चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है। चंद्रयान-3 मिशन के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से कई कंपनियों ने चंद्रयान-3 के उपकरणों को अर्पूति की है। इसमें झारखंड ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस इस मिशन के लिए सेटेलाइट और लॉन्चिंग पैड का निर्माण झारखंड की एचईसी और टाटा कंपनी ने किया है।


मेकॉन और टाटा की भूमिका 
इसरो के लिए लॉन्चिंग पैड काकार्यादेश मेकॉन को मिला था। साथ ही कई महत्वपूर्ण उपकरण मेकॉन, टाटा और एचईसी में तैयार किए गए हैं। रांची स्थित मेकॉन लिमिटेड ने चंद्रयान मिशन के लॉन्च के लिए एसएलपी का ड्राइंग-डिजाइन किया है। वहीं एसएलपी के खास हिस्से, बोगी सिस्टम के लिए विशेष स्टील और कई उपकरण सरायकेला के गम्हरिया स्थित टाटा ग्रोथ शॉप में बने हैं। इसरो के लिए जिस किसी उपकरण का निर्माण एचईसी और टाटा कंपनी ने किया है। उन सभी उपकरणों की डिजाइन मेकॉन की टीम ने तैयार की है। 


एचईसी का योगदान 
दरअसल एचईसी के एचएमबीपी के प्लांट से चंद्रयान 3 को लेकर कई महत्वपूर्ण उपकरण इसरो को भेजे गए हैं। इसमें होरिजेंटल स्लाइडिंग डोर, फोल्डिंग प्लेटफार्म और विल बोगी सिस्टम शामिल है।. इन सभी उपकरणों का इस्तेमाल असेंबलिंग एरिया से लॉन्चिंग पैड तक किया जाता है। चंद्रयान 3 के मिशन को लेकर 2000 से ही हर सेटेलाइट की लॉन्चिंग में रांची की एचईसी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N