logo

नाबालिग लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ कब्र लूट ली, पूछने पर जो बताया जानकर आपकी...

brazil.jpg

द फॉलोअप डेस्क
15 साल की एक लड़की ने सपना देखा फिर अपने बॉयफ्रेंड के साथ कब्र लूट ली। लड़की ने वहां से खोपड़ी चुरा ली। बाकी का कंकाल वहीं था। पुलिस ने लड़की को पकड़ दिया है। लड़की से जब इसकी वजह पूछी गई तो उसने बताया कि उसके सपने में वो व्यक्ति आया था। उसने उसे बताया कि उसे जिंदा दफन कर दिया है। वह मुझसे मदद मांग रहा था। जिसके बाद मैं अपने 21 साल के बॉयफ्रेंड के साथ उसके मदद के लिए गई थी। दोनों को सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया है। पुलिस ने लड़की का नाम जारी नहीं किया है। 


हत्या और बलत्कार का आरोपी था व्यक्ति
मामला ब्राजील का है। डेली स्टार की रिपोर्ट की माने तो लड़की ने जिस व्यक्ति का कब्र खोदा वह हत्या और बलत्कार का आरोपी था।  पुलिस एनकांउटर में मारा गया था। व्यक्ति का नाम लाजारो बारबोसा डी सौसा था। वह 32 साल का था। उसने ब्राजील में छ: लोगों की जान ली थी।  उसने क्लाउडियो विडाल नामक शख्स और उनके दो बेटों की हत्या की थी। फिर उसकी पत्नी को अगवा कर उसकी भी हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे दो साल की सजा सुनाई थी। सौसा लोगों के घर में घुसकर उन्हें ड्राग्स दिया करता था। उसने एक बार एक घर में घुसकर वहां लगी कई गाड़ियों को आग लगा दी थी। 


लड़की के सपने में आकर कहा मुझे कब्र से निकालो
सौसा पर दो पुलिस कर्मियों के हत्या का भी आरोप था। वहीं से 9 जुलाई, 2021 में उसकी सास के घर के बाहर पुलिस ने गोली मारी थी. इसके बाद सौसा के परिवार ने उसे कथित तौर पर इसी कब्रिस्तान में दफन कर दिया, जहां लड़की ने खुदाई की थी। लड़की ने पुलिस ने सामने आपने गुनाह कबूल कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि लड़की ने बताया कि उसे कई सारे सपने आए थे। जिसमें सौसा उससे कब्र से निकालने की बात कर रहा था। उसका बॉयफ्रेंड पूरे वक्त उसे चेतावनी देता रहा लेकिन उसने उसकी एक न सुनी। लड़की पर आरोप नहीं लगाए जाएंगे। वहीं कब्र में खोपड़ी डालकर उसे दोबारा मिट्टी से भर दिया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N