logo

झारखंड के 7 IPS सहित 16 पुलिसकर्मियों को मिलेगा 'केंद्रीय गृहमंत्री विशिष्ट अभियान पदक', ये नाम शामिल

ips_3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर झारखंड के 7 IPS सहित 16 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृहमंत्री विशिष्ट अभियान पदक दिया जाएगा। जिन 7 आईपीएस अधिकारियों को यह पदक दिया जाएगा उनमें एडीजीपी संजय आनंद लाटकर, आईजी होमकर अमोल विनुकांत, राज कुमार लकड़ा, डीआईजी अनूप बरथरे, एसपी शिवानी तिवारी, अंजनी अंजन और अंजनी कुमार झा शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, जमील अंसारी, मनोहर राम, हेड कांस्टेबल राज कुमार उरांव, कांस्टेबल रतन कुमार यादव, विष्णु शंकर के साथ साथ असिस्टेंट कमांडेंट कमलेश कुमार और सेकेंड इन कमांड विवेकानंद सिंह को भी यह पदक दिए जाने का एलान किया गया है।


क्यों मिलता है सम्मान
इस पदक की शुरुआत 23 जुलाई, 2018 को हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'केंद्रीय गृहमंत्री का विशेष अभियान पदक' का ऐलान किया था। पदक पूरे भारत में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और सुरक्षा संगठनों को दिया जाता है। इस पदक में सुरक्षा बलों को आतंकवाद, सीमा कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव कार्यों के लिए विशेष अभियान चलाने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है।


खास होता है पुरस्कार
पदक के साथ - साथ सम्मान के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस खास पुरस्कार के लिए स्पेशल ऑपरेशन पर फैसला लिया जाता है। वैसे अधिकारी जिन्होंने असाधारण परिस्थितियों में बेहतर काम किया। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुलिस को प्रोत्साहित करने के लिए पांच विशेष अभियान के लिए दिया जाता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N