द फॉलोअप, देवघर
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा जानकारी दी गई कि आज दिनांक 24.07.2026 को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 17,67,086 के अलावा नेपाली नगद- 1630, डॉलर- 21, रियाल 17 दान स्वरूप प्राप्त हुआ। इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।

यहां मालूम हो कि रियाल सउदी अरब, ओमान, कतर और ईरान की मुद्रा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि इन देशों में कमाने वाले श्रद्धालुओं ने रियाल दान किया है। वहीं नेपाल से भारी संख्या में शिव भक्त देवघर आते हैं। बाबा का दर्शन करते हैं। इसलिए नेपाली रुपए भी मिले। डॉलर से स्पष्ट होता है कि अमेरिका और अन्य देशों में रहने वाले भारतीयों ने इसे दान किया है।
