logo

दिउड़ी मंदिर, तमाड़ की तालाबंदी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

देवड़ी_मंदिर.jpg

द फॉलोअप डेस्क


रांची जिला के पांच परगना क्षेत्र दिउड़ी मंदिर तमाड़ में तालाबंदी के आरोप में जोजोटोला निवासी पूर्णचन्द्र सिंह मुंडा और गुटीबारू निवासी कृष्ण सिंह मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार शाम को दोनों की गिरफ्तारी तमाड़ के रंगामाटी गांव से हुई थी। जिसके बाद दोनों आरोपियों को रविवार को रांची होटवार जेल भेज दिया गया। ये दोनों आरोपी तमाड़ दिउड़ी मंदिर में जमीन अतिक्रमण हटाने से रोकने एवं मंदिर में संचालित ट्रस्ट के विरोध में विरोधियों का प्रमुख रूप से नेतृत्व कर रहे थे। तालाबंदी करने के आरोप में 19 लोगों के खिलाफ तमाड़ थाना मे अंचल निरीक्षक तमाड़ बुचुवा उरांव के आवेदन पर नामजद एफआईआर दर्ज है। एफआईआर सूची में उधारकान्त मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, झामक मुंडा, राधा कृष्ण मुंडा, शंभू मुंडा, बुदुल सोखा, यदुगोपाल सिंह मुंडा, बसंत मुंडा, रामदी मुंडा, पवित्र देवी, सुमित्रा देवी, दीपक मुंडा, सुनिदा देवी, श्यामा देवी, धनेश्वर मुंडा, रामकुमार पांडे, देवी मुंडा, मुन्ना मुंडा और संजय मुंडा के नाम शामिल हैं। धारा 191 (2), 190, 196, 299, 132, 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सैकड़ों लोगों को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है। 

5 सितंबर को लगा था मंदिर मे ताला 


इन सभी के पर ग्रामीणों को बरगलाकर एकजुट करने, दिउड़ी मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय सचिव को धमकाने, ट्रस्ट के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने सहित ट्रस्ट का बोर्ड फाड़ने, धार्मिक सौहादर्य बिगाड़ने का आरोप है। 5 सितम्बर को शंभू मुंडा और बुदुल सोखा ने मंदिर में ताला लगा दिया था। तालाबंद होने के कारण से श्रद्धालु पूजा नहीं कर पा रहे थे। प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा कई बार मंदिर की चाभी उन लोगों से मांगी गयी लेकिन उनके द्वारा चाभी नहीं दी गई। तत्पश्चात प्रशासनिक पदाधिकारी की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया। जिसका विरोध उक्त ग्रामीणों द्वारा किया गया और सरकारी कार्य में बाधा डाला गया। उसके बाद ग्रामीणों के द्वारा मंदिर परिसर में आमसभा का आयोजन कर प्रशासन के समक्ष नारेबाजी की गयी। बता दें कि तमाड़ अंचल निरीक्षक बुचुवा उरांव 5 सितम्बर को दिउड़ी मंदिर में दंडाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे।

Tags - दिउड़ी मंदिर झारखंड न्यूज रांचीतमाड़ झारखंड न्यूज धार्मिक