logo

कोडरमा : कुएं में डूबने से 2 बच्चों की मौत, खेलने के दौरान हादसा

kuaa1.jpg

कोडरमा: 

नवलशाही थाना क्षेत्र के डोंगोडीह में एक दुखद घटना घटी है। यहां कुआं में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी। मृतक बच्चों में रिशु कुमार और निखिल कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे पहले कुआं के पास खेल रहे थे। उसी वक्त यह घटना घटी। बच्चों के घरवाले खेत में काम करने गये थे। खेत में काम करके जब परिजन लौटे तो देखा बच्चे घर पर नहीं है। 


इलाके में मातम 
काफी देर तक खोजबीन के बाद दोनों बच्चों का कुएं में मिला। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे इलाके में शोक है।