logo

जामताड़ा में 2 साइबर ठग गिरफ्तार, ATM बंद होने का झांसा देकर करते थे ठगी 

jamtdanews.jpg

द फॉलोअप डेस्क, जामताड़ा 

जामताड़ा पुलिस ने 2 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, जिले के बिंदापाथर थानाक्षेत्र के जग्गनाथपुर गांव में कुछ साइबर अपराधी ठगी को अंजाम दे रहे थे। इसकी सूचना जिले के एसपी अनिमेष नैथानी को मिली। एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए एक टीम का गठन किया। एसपी के निर्देश पर डीएसपी मजरुल होदा की टीम ने जगन्नाथपुर इलाके में छापामारी की। छापेमारी में 2 साइबर अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

एटीएम कार्ड बंद होने का देते थे झांसा 

एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि किस तरह ये साइबर ठग लोगों को अपनी जाल में फंसाते थे। उन्होंने बताया कि एटीएम कार्ड को आधार से लिंक कराने का झांसा दिया करते थे। इसके बाद वे उन्हें एटीएम कार्ड बंद होने की बात कह कर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। इस तरह एटीएम को आधार से लिंक कराने के नाम पर ठग लोगों से उनकी बैंक खाते से जुड़ी निजी जानकारी हासिल कर लेते थे। इस प्रकार अब तक कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुके थे। 

पूर्व में साइबर अपराध में जा चुका है जेल 

पकड़े गए साइबर ठगों के बारे में एसपी अनिमेष नैथानी ने कई खुलासे किये हैं। एसपी अनिमेष ने बताया कि प्राथमिक अभियुक्त जितेन गोरांय पहले भी कांड संख्या 52/18 और 48/21 में वांछित रहा है और जेल भी जा चुका है। बताया कि जितेन जेल से लौट के बाद दोबारा साइबर अपराध के क्षेत्र में काम करता रहा है. इसने अपने नए-नए ग्रुप भी बनाए हैं जिस पर अभी जांच चल रही है।

अन्य राज्यों में दे रहे थे साइबर घटनाओं को अंजाम 

एसपी ने बताया कि जांच के बाद सामने आया है कि ये साइबर ठग कई राज्यों में सक्रिय थे। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों से सख्ती से पूछताछक की जाएगी। पूछताछ में उनसे अन्य गिरहों का पता लगाया जायेगा। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नागेश्वर साव, महेश मुंडा, रजनीश आनंद, प्रणेश सत्यम के अलावा आरक्षी विष्णु मांझी, अभय कुमार मिश्रा, सतीश मुर्मू, चंदन कुमार मिश्रा, रविंद्र ठाकुर आदि शामिल थे। उन्होंने कहा कि छापेमारी दल में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।