डेस्क:
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट (All India Civil Services Badminton Tournament), 2022-23 का आयोजन गुजरात के गांधी नगर में किया जा रहा है। 31 जनवरी यानि कल से ही इस टूर्नामेंट की शुरूआत हुई है। जो 06 फरवरी तक चलेगी। इसमें पूरे राज्य भर से 20 प्रतिभागियों का चयन हुआ है।
ओपेन इंवेंट वूमेन –
रूपम कुमारी(अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा विभाग, रांची) , नीलम श्वेता इंदवार(कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग रांची), गायत्री बेसरा(जल संसाधन विभाग, रांची)।
ओपेन इंवेट मेंस मे-
हेमंत सती (उपविकास आयुक्त गुमला) ,विनय कुमार (रिम्स रांची), दीपक उरांव(कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, रांची), अतुल तिर्की ( रांची), दिलीप कुमार(खेलकूद युवा कार्य विभाग, रांची), अमित बेसरा( लोहरदगा), समीर कच्छप(कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा, रांची), प्रभात शंकर( उपायुक्त कार्यालय , रांची)। वेटरंस(45+) में राकेश रोशन(पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रांची,) बलविंद सिंह (शिक्षा विभाग उत्क्रमित उवि गंडके), सतीशचंद्र उरांव(शिक्षा विभाग झारखंड रांची), शिव कुमार भगत(शिक्षा विभाग झारखंड रांची)। वेटरंस(65+) में संजय कुमार शर्मा( धनबाद) ,शंकर राम ( गुमला), अरुण कुमार सिन्हा (ग्रामीण विकास विभाग झारखंड), मुकुल कुमार भगत (संयुक्त सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रांची), नवनीत कुमार(अवर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रांची)।

15 जनवरी को ट्रायल का हुआ था आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य ने भी इस टूर्नामेंट में भाग लिया है। खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड, राँची द्वारा बैडमिंटन खेलने के इच्छुक नियमित राज्य कर्मियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया था। विभाग द्वारा गठित चयन समिति द्वारा केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड के नियमों और शर्तों के अधीन ट्रायल में शामिल हुए। कर्मियों में से निम्न कर्मियों का चयन झारखंड टीम के रूप में किया गया है। जो राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।