logo

जंगली फल खाने से 22 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे मंत्री सत्यानंद भोक्ता

satyanand.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के सिमांचल जिला चतरा में जंगली फल खाने से बच्चे बीमार हुए हैं। शनिवार को जंगली फल खाने से करीब 22 बच्चे बीमार पड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार जंगली फल बगरेडी यानि जेड्रोफा तोड़कर खाया था। जिसके बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र कान्हाचट्टी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री सत्यानंद भोक्ता बीमार बच्चे की हालचाल जानने सदर अस्पताल पहुंचे।


छात्र खतरे से बाहर
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शनिवार को राजापुर थाना क्षेत्र के स्कूल के पास जंगल में बच्चे बगरेडी यानी जेड्रोफा तोड़कर खाए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों की बीमारी की सूचना मिलते ही कान्हाचट्टी बीडीओ ने ग्रामीण के सहयोग से सभी बच्चों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के बाद उनकी स्थिति बेहतर है और वह खतरे से बाहर है।


स्वास्थ्य की जानकारी लेने सदर अस्पताल पहुंचे मंत्री भोक्ता
झारखंड के सीमांचल जिला चतरा में राजापुर थाना क्षेत्र के पकरी गांव में शनिवार को जंगली फल खाने से स्कूल के करीब 22 बच्चे बीमार हो गए। छात्रों ने अपने स्कूल के पास स्थित एक जंगल में यह फल खाए थे। मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि जंगली फल खाने से बच्चे बीमार पड़े हैं।  वहीं मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने ट्वीट कर लिखा कि आज चतरा के कान्हाचट्टी प्रखंड के 22 बच्चे जो बगरेड़ी का बीज खाने से अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सदर अस्पताल पहुंचा।सभी बच्चों की स्थिति सामान्य हो गई है। उनका उपचार जारी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT