logo

क्राइम : जामताड़ा के नारायणपुर में 3 लाख की लूट, जांच कर वापस लौटती पुलिस की जीप भी पलटी

loot3.jpg

जामताड़ा: 

जामताड़ा के नारायणपुर से लूट की खबर सामने आ रही है। मामला नारायणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत रूपडीह गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव के हीरालाल मंडल के घर बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित हीरालाल मंडल के मुताबिक 3 लाख रुपये की लूट हुई है। परिवार दहशत में है। पुलिस को सूचना दी गई। 

छानबीन कर लौटती पुलिस की जीप पलटी
पीड़िता हीरालाल मंडल ने बताया कि हथियारबंद बदमाश मोबाइल, लैपटॉप और जेवरात सहित नकदी की लूट हुई है। नारायणपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। इस बीच छानबीन के बाद वापस लौट रही पुलिस की जीप पलट गई जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है। थाना प्रभारी के भी घायल होने की सूचना है।