logo

दुर्गा पूजा मनाने दिल्ली से झारखंड आ रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत

accident_pic2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के तीन लोगों की दिल्ली में मौत होने की खबर सामने आई है। ये सभी लोग दुर्गा पूजा को लेकर दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। ये सभी दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते वैन से झारखंड आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से किसी गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी। बता दें कि वाहन में 8 लोग सवार थे। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले में एक बच्चा भी शामिल है। 3 लोगों गंभीर रुप से घायल हुए है। जिनका इलाज चल रहा है।

घायलों की हालत नाजुक

मरने वालों में साउथ दिल्ली के थाना कालिंदी कुंज क्षेत्र के मदनपुर खादर स्थित जेजे कॉलोनी निवासी उपेंद्र (38), उसका भाई विजेंद्र (36), बिजेंद्र की पत्नी कांति देवी (30), बिजेंद्र की बेटी कुव ज्योति (12) और सुरेश (45) शामिल है। जबकि हादसे में उपेन्द्र का बेटा सूरज (16), बिजेंद्र का बेटा आयुष (8) और आर्यन (10) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज जेवर के कैलाश अस्पताल में चल रहा है। जहां पर उनकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N