logo

बड़ी खबर : राजेश ठाकुर के साथ जामताड़ा में धक्का-मुक्की, हल्की चोट भी लगी

reju.jpg

जामताड़ाः
जामताड़ा से खबर आ रही है कि यहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ धक्का-मुक्की की गई है। कहा जा रहा है कि जमकर हुई झड़प है। जानकारी के मुताबिक राजेश ठाकुर और उनके बॉडीगार्ड को हल्की चोट भी लगी है। बता दें कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जामताड़ा पहुंचे थे। जामताड़ा जिला में बनाए गए नए अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के कार्यकर्ता और इरफान अंसारी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ भी हल्की झड़प हुई और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई, साथ ही इरफान के समर्थक ने प्रदेश अध्यक्ष खिलाफ नारेबाजी भी की। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक इरफान अंसारी भी मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस मामले को संभालने में जुटी हुई है।