रांची
पिठौरिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पहले मामले में, थाना कांड संख्या 52/25 के तहत आरोपी सूफियान अंसारी, पिता जैनुल अंसारी, ग्राम भोडा, थाना रातू, जिला रांची को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई पिठौरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई। वहीं, दूसरे मामले में, कांड संख्या 53/25 के तहत आरोपी सुनील मुंडा, पिता फिटु मुंडा, ग्राम सतकनादू, थाना पिठौरिया, जिला रांची को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।