द फॉलोअप डेस्कः
कार्यवाहक मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कल झारखंड के नवचयनित 1500 प्लस टू शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे। कार्यक्रम का आयोजन धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में होगा। इस बात की जानकारी जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दी है। गौरतलब है कि पहले यह कार्यक्रम 3 जुलाई को होने जिसे स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि राज्य में वर्ष 2022 में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी। इसमें से प्रथम चरण में लगभग 1000 शिक्षकों को इस वर्ष मार्च में नियुक्ति पत्र दिया गया था। झारखंड के नव चयनित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। शुक्रवार यानि कल गणित, इतिहास, हिंदी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, अंग्रेजी व वाणिज्य विषय के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा।
राज्य की राजनीति में तेजी से हो रहा बदलाव
करीब छह महीने बाद एक बार फिर से झारखंड की सत्ता परिवर्तन होने वाला है। राज्य की कमान एक बार फिर हेमंत सोरेन संभालेंगे। राज्य में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में विधानसभा चुनाव से 4 महीने पहले हो रहा है। बुधवार को CM चंपाई सोरेन ने शाम 7.20 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और 45 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा।