logo

बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन अलर्ट, पशु चिकित्सा पदाधिकारी सहित 4 सदस्यीय रैपिड रिस्पांस टीमें गठित 

bird_flu3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जेल मोड़ स्थित पुराना अतिथि गृह में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गई है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निर्मल महतो चौक स्थित सरकारी आवास की मूर्गियों में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर एक्शन प्लान के तहत 7 रैपिड रिस्पांस टीमें गठित की गई है। हर टीम में पशु चिकित्सा पदाधिकारी सहित 4 सदस्य शामिल है।

मुर्गियों को मारने और संक्रमण मुक्त कराने का निर्देश
एक्शन प्लान के तहत रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा जेल मोड़ रांची नगर निगम वार्ड नंबर-19 के शेष बचे मुर्गों को मारने और संक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया है। मारी जाने वाली मुर्गियों का मुआवजा भी पशुपालन विभाग देगा। जानकारी के अनुसार मारे जाने वाले प्रत्येक चूजा और प्रति मुर्गा 90 रुपए सरकार देगी।
इन क्षेत्रों में सर्वे करेगी टीम

जेल मोड, नगड़ाटोली, वर्धमान कंपाउंड, लालपुर, प्लाजा चौक, लोहराकोचा।
जेल मोड़ से अपर बाजार करमटोली, लोअर करमटोली एवं करमटोली चौक तक।
जेल मोड़ से कचहरी चौक, राजभवन, रातू रोड चौक, मुख्यमंत्री आवास, मोरहाबादी।
जेल मोड़ से कचहरी रोड, चडरी, फिरायालाल, वार्ड नंबर 19 जेल मोड के 1 किलोमीटर की परिधि में।

प्रशासन की ओर से गाईडलाइन जारी
बर्ड फ्लू को लेकर जिला प्रशासन की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। बताया गया है कि एवियन इनफ्लुएंजा अत्यंत संक्रमण विषाणु जनित रोग है। यह घरेलू और जंगली पक्षियों को संक्रमित करता है। इसके कई प्रकार हैं जो जो पक्षियों को संक्रमित कर देते है। सितंबर से फरवरी तक इस रोग का संक्रमण फैलता है। इस रोग का प्रसार संक्रमित पक्षियों के बीट और उनके सांस के संपर्क में आने और दूषित दाना-पानी से फैलता है। बतख और हंस भी इस वायरस से संक्रमित हो जाते हैं। हालांकि संक्रमित गौरेया, कौवा और कबूतर जैसी पक्षियों द्वारा रोग का वायरस का प्रसार मुर्गियों और मनुष्य में नहीं होता है।