logo

बिहार के बाद झारखंड में पुल हादसा, गिरिडीह के अरगा नदी पर बना ब्रिज गिरा 

pool_jharkhand.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बाद अब झारखंड में एक पुल गिर गया है। गिरिडीह के अरगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज पहली बारिश भी नहीं झेल सका। मामला गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र का है। फतेहपुर भेलवाघाटी सड़क के डुमरीटोला व कारीपहरी गांव के बीच बना अरगा नदी का पुल मॉनसून की पहली बारिश भी नहीं झेल पाया और गिर गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुल का निर्माण साढ़े पांच करोड़ की लागत से हो रही थी। पुल के काम की जिम्मेदारी एजेंसी ओम नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन को मिला था।


तेज आवाज के साथ गिरा पुल
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की शाम से जोरदार बारिश हो रही थी। रात करीब 8 बजे तेज आवाज के साथ पुल ध्वस्त हो गया। आवाज इतना जोरदार था कि घरों में रहने वाले लोग डर आए। आनन-फानन में कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि पुल गिर गया है। उन्होंने आगे बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। नदी की तेज धारा में निर्माणधीन पुल का गडर टूट कर गिर गया। इसके अलावा एक पाया भी टेढ़ा हो गया। 


लोगों में आक्रोश 
जानकारी के मुताबिक पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल गिरिडीह के द्वारा साढ़े पांच करोड़ प्राक्कलित राशि से पुल बनवाया जा रहा था। कार्य ओम नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन के द्वारा करवाया जा रहा था। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार के कारण यह घटना घटी है। इस घटना के पीछे जितने संवेदक जिम्मेदार हैं उतनी ही जवाबदेही पथ निर्माण विभाग की भी है। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों की सीधी लापरवाही के कारण यह घटना घटी है। इधर, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार ने कहा है कि भारी बारिश के कारण पुल हल्का सा डैमेज हुआ है। अभी वे घटनास्थल पर जा रहे हैं। पूरी जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
 

Tags - JharkhandJharkhand newsArga river collapsedDeori police station area of ​​Giridih