logo

जामताड़ा के बाद अब इस जिले के 4 साइबर अपराधियों की संपत्ति ED करेगी जब्त

CYBER15.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस से लेकर तमाम केंद्रीय एजेंसियां अपनी तरफ से प्रयासरत है। इसी क्रम में देवघर के 4 साइबर अपराधियों के खिलाफ ईडी बड़ी करवाई करने जा रही है । ऐसी खबर है देवघर जिले के 4 साइबर ठगों की सम्पत्ति ईडी जब्त करेगी। दरअसल सीआईडी ने साइबर ठगों से जुड़े 30 मामले को ईडी को सौंपी है। साथ ही इन अपराधियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी को जांच करने की अनुशंसा की है। सीआईडी के अनुसार साइबर ठगों ने लोगों से तकनीक का गलत इस्तेमाल कर अलग-अलग माध्यमों से लाखों की ठगी को अंजाम दिया है।


कैसे बनाते थे ठगी का शिकार 
साइबर अपराधियों ने साइबर ठगी के लिए अबतक अनेको हथकंडे अपनाएं हैं। कभी टेलीकॉम इंडस्ट्री के फर्जी कर्मचारी बनकर लौटरी का झांसा देकर उनके बैंक खातों से पैसा उड़ाया है। तो कभी ऑनलाइन पेमेंट एप्लिकेशन में कैशबैक का लालच देकर। लेकिन अब साइबर ठगों पर नकेल कसने की कवायद तेज हो गई है। सीआईडी द्वारा ईडी को 6 कांड सौंपे गए हैं, ईडी ने उन मामलों के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में जामताड़ा के साइबर ठग प्रदीप कुमार मंडल के साथ अन्य साइबर अपराधियों की सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है। मंडल पर 1 करोड़, जूल मंडल पर 99 लाख, देवघर के संतोष पर 50 लाख  की ठगी के आरोप लगे हैं। इन मामले को लेकर साइबर अपराध थाने के साथ ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच की जा रही है।


ईडी ने इन मामलों के विरुद्ध की ईसीआइआर :-
आरएनएसजेडओ | 01/2018 
ईडी ने जामताड़ा जिले से संबंधित
इस केस में 3 अगस्त 208 को
ईसीआइआर किया था। इस केस,
के आरोपित प्रदीप कुमार मंडल
व॑ अन्य हैं।


आरएनएसजेडओ - 02/2018 
ईडी ने जामताड़ा जिले से संबंधित
इस केस में 31 अगस्त 208 को
ईसीआइआर किया था। इस केस
में आरोपित जुगल मंडल है।

आरएनएसजेडओ - 03/2018 
ईडी ने देवघर जिले से संबंधित
इस केस में 3। अगस्त 208 को
ईसीआइआर किया था। इस केस
में आरोपित संतोष यादव है।

आरएनजेडओ - 03/2021 ईडी
ने देवघर के इस केस में 5 मार्च
202। को ईसीआइआर किया था. 
इस केस में आरोपित सुभाष
चंद्र मंडल व अन्य हैं।

आरएनज़ेडओ - 06|2021
ईडी ने इस केस में 3 मार्च 2021 को
ईसीआइआर किया था।