logo

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास नहीं है किसानों के लिए समय – JMM ने क्यों कहा ऐसा

bjp141.jpg

रांची 
जेएमएम ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लेते हुए कहा है कि कृषि मंत्री के पास किसानों के लिए ही समय नहीं है। जेएमएम ने सोशल मीडिया पर बीजेपी झारखंड के एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए कहा है कृषि मंत्री के पास सभी के लिए समय है। लेकिन किसानों के लिए समय नहीं है। जेएमएम ने बीजेपी झारखंड का जो ट्वीट रिट्वीट किया है, उसमें कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रांची महानगर के धुर्वा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के आवास पर भोजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ भी मौजूद हैं।  

 

ये आरोप भी लगाये 

जेएमएम ने आगे कहा है, कृषि मंत्री लगभग हर सप्ताह झारखंड आते हैं। लेकिन उनके पास  झारखंड के किसानों से मिलने किए लिए 1 मिनट का समय नहीं है। कहा है कृषि मुद्दों पर समझने के लिए समय नहीं है। जेएमएम ने मांग की है कि कम से कम झारखंड के किसानों के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा ही कृषि मंत्री कर दें। 


 

Tags - JMMShivraj Singh ChouhanAgriculture Minister Jharkhand News